{"_id":"607f06bf8ebc3ebced7baddc","slug":"97-new-infected-patients-found-in-the-district-mau-news-vns585980049","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 97 नए संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 97 नए संक्रमित मरीज
विज्ञापन
मऊ। जिले में मंगलवार को संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई जबकि डीएम आवास के छह कर्मचारियों समेत 97 लोग संक्रमित पाए गए। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 1107 तक पहुंच गई। इसमें एक हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। दो मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 41 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1307 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। इसमें 75 लोग संक्रमित मिले। जबकि 747 लोगों की आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 16 और ट्रूनाट की जांच में 6 मरीज संक्रमित मिले। बताया कि संक्रमित मरीजों में डीएम आवास से छह, एसपी ऑफिस से एक, कसारा से तीन, भीटी से दो, नसोपुर से दो, अमिला से तीन, बैंक ऑफ बड़ौदा घोसी से एक, रणवीरपुर से चार, पुुरानी तहसील से चार, ब्रम्हस्थान से दो, निजामुद्दीनपुरा से एक सहित 97 मरीज मिले। वहीं दो मरीजों की मौत हो गई। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार 519 हो गई है। इसमें तीन हजार 371 मरीज रिकवर हो चुके है। दो मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या अब 41 पहुंच गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार 107 हो चुकी है, इसमें एक हजार नौ मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
संक्रमित दो अधेड़ों की मौत परदहां ब्लाक परिसर में बनाए गए कोविड एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह हुई। अस्पताल में तीस संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों को भर्ती कराया गया था। मृतकों में एक कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपागोहना गांव और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हरिकेश पुरा मोहल्ला निवासी अधेड़ शामिल है। दोनों की मौत आधा घंटे के अंतराल पर हुई है। परदहां ब्लाक परिसर में बनाए गए पचास बेड के एल-2 अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है जितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, उससे ज्यादा दूसरे दिन अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।