फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   947 Corona vaccine applied to 51 centers

51 केंद्रों पर 947 को लगा कोरोना का टीका

Wed, 12 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
947 Corona vaccine applied to 51 centers
मऊ। नगर में बुधवार को 51 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ। जिसमें 947 लोगों को टीके की पहली डोज दी जाएगी। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 51 सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ। इसमें आठ हजार के सापेक्ष 974 लोगों को टीके की पहली डोज दी जाएगी। जबकि 493 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

जिले में बुुधवार को 2086 जांच रिपोर्ट में 66 नए मरीज मिले। सकारात्मक बात रही संक्रमित 152 लोगों ने संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य होकर घर लौटे। हालांकि दो मरीजों की मौत से मृतक मरीजों का आंकड़ा 52 पहुंच गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 1233 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई।इसमें 38 लोग संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 853 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 25 जबकि ट्रूनाट जांच में 3 मरीज संक्रमित मिले। संक्रमित मरीज में नगर क्षेत्र से 16, परदहा ब्लाक से 5, रतनपुरा ब्लाक से 8, दोहरीघाट ब्लाक से 3, बड़राव ब्लाक से 3, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 7, घोसी ब्लाक से 8, कोपागंज से 3, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 7 तथा तीन अन्य क्षेत्र से मिले है। बताया कि अब कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 521 पहुंच गई है।इसमें 6 हजार 706 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 52 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 763 मरीजों में से 614 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed