फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   केबिल बिछाने के खोदा गड्ढा, बन रहा लोगों के लिए आफत

केबिल बिछाने के खोदा गड्ढा, बन रहा लोगों के लिए आफत

Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
केबिल बिछाने के खोदा गड्ढा, बन रहा लोगों के लिए आफत
घोसी। तहसील के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 के पूर्वी किनारे पर एक दूरसंचार कंपनी द्वारा केबिल बिछाने के लिए गढ्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

तहसील के सामने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग के पूर्वी किनारे पर एक प्राइवेट दूरसंचार कंपनी द्वारा दिसंबर 2018 माह में अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के लिये गड्ढा खोदा गया था। जहां कंपनी द्वारा केबिल डालकर गड्ढे को बिना समतल किए छोड़ दिया गया है। सड़क के बीचोबीच बने गड्ढे से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं इससे रात के समय के कई वाहन गड्ढे में फंसकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी रुआब खान,अमीन खान, डगडग, अनिल मोदनवाल, पंकज मोदनवाल आदि ने बताया कि दूरसंचार कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे को आधा अधूरा छोड़ देने से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार इस संबंध में नगर पंचायत को शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। इस बाबत ईओ विनित कुमार ने बताया कि इसको लेकर संबंधित दूरसंचार कंपनी और ठेकेदार को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed