फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पानी बचाने पर दिया गया जोर

पानी बचाने पर दिया गया जोर

Fri, 21 Dec 2018 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पानी बचाने पर दिया गया जोर
ब्लाक सभागार पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पेयजल व स्वच्छता जनजागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान लोगों से पानी को बचाने की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा पेयजल और स्वच्छता पर आधारित गीत प्रस्तुत करके किया गया।
विज्ञापन

टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते समय खण्ड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज के दौर में सबसे बड़ी जरूरत पानी है। कोशिश की जानी चाहिए कि इसकी बरबादी न हो। पानी बचाने के लिए हम सब को आगे आना होगा। टीमें गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे जिससे पानी का संरक्षण किया जा सके तथा दूषित जल का सही तरीके से निस्तारण हो सके। राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने कहा कि आज भारत में सबसे बड़ी समस्या जल जनित बीमारियों की ही है और इसे बचाने का दायित्व हम सभी का है। बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 11 गतिविधियां संचालित होंगी जिसमें टीमें स्कूलों में जाकर के स्वच्छता क्लब गठन निबंध प्रतियोगिता आंगनबाड़ी की बैठक प्रोजेक्टर द्वारा फिल्म प्रस्तुतीकरण सामाजिक मानचित्रण और स्वास्थ्य कल्याण की बैठक के साथ साथ जल प्रबंधन की बैठक भी करेंगी। एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान बृजेश सिह,रविन्द्र चौबे,सुरेश सिंह राहुल पांडेय,विकास पांडेय, आदर्श तिवारी, दिवाकर तिवारी, राजकुमार ,परवेज आलम, सर्वेश श्रीवास्तव, कल्पना पाठक आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed