{"_id":"5c0d4b59bdec22418c7a88aa","slug":"91544375129-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी सीजन में समितियों पर डीएपी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी सीजन में समितियों पर डीएपी नहीं
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हा (मऊ)। रबी सीजन में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थित साधन सहकारी समितियों पर खाद की आपूर्ति न होने से किसान मुश्किल में हैं। आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समितियों पर खाद की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। इससे किसानों को रबी की बुआई पिछड़ने की चिंता सता रही।
साधन सहकारी समिति धनौली लोहड़ा, गोठा, डिहिया डुलिया, कुरंगा से क्षेत्र के दर्जनों गांव संबद्ध हैं। रबी सीजन में डीएपी, यूरिया की जरूरत है। ऐसे में समितियों पर खाद नदारद है। जबकि िइसका फायदा निजी दुकानदार खूब उठा रहे हैं। परेशान किसान अब ब्लाक मुख्यालय के अधिकारियों के घेराव करने का मन बना रहे हैं। क्षेत्र के जयप्रकाश राय, सियाराम आर्य, रामसरीख चौहान, अनिल उपाध्याय का कहना है कि समितियों पर डीएपी, यूरिया न मिलने सेे रबी की बुआई पिछड़ती ही जा रही है। अधिक दाम देेने पर भी गुणवत्तापरक खाद नहीं मिल पा रही है। समितियों पर डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। रविंद्र कुमार, केशव मौर्य का कहना था कि खेत तैयार है, लेकिन डीएपी न मिलने के कारण बुआई नहीं हो पा रही है। निजी दुकानों से गुणवत्तापरक खाद नहीं मिल पा रही है। आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समितियों पर खाद भेजने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है। इस बाबत एसडीएम घोसी सीएल सोनकर का कहना है कि एआर से रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र ही समितियों पर खाद की आपूर्ति करा दी जाएगी।