फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जला ट्रांसफार्मर आपूर्ति ठप, लोग परेशान

जला ट्रांसफार्मर आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Fri, 30 Nov 2018 10:19 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
जला ट्रांसफार्मर आपूर्ति ठप, लोग परेशान
कोपागंज। क्षेत्र के टड़ियांव गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र में आपूर्ति के लिए लगाया गया पांच केबीए का ट्रांसफार्मर बीते दिनों से जला पड़ा है। इसका परिणाम है कि कोपागंज बाजार सहित अधिकांश मुहल्लों और 24 गांवों में सप्लाई बाधित है। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैला है। लोग पानी के लिए तरस रहें है। साथ ही बुनकरों के साथ किसानों का कार्य बाधित है।
विज्ञापन

टड़ियाव गांव स्थित उपकेंळ्द्र पर लगे ट्रांसफार्मर से कोपागंज बाजार सहित क्षेत्र के आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। इसमें कोपागंज के वाजिदपुरा, हकीमपुरा, जुम्मनपुरा, फत्तनपुरा के साथ क्षेत्र के काछिकला, सोडसर, चिस्तीपुर, भांवरकोल, फैजुल्लाहपुर, भादसामानोपुर, ढेकवारा, सेंदुराईच, मुँगमास, फिरोजपुर, कल्याणपुर सहित अन्य गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। बुधवार की देर शाम टड़ियांव विद्युत् उपकेंद्र पर आपूर्ति के लिए लगा पांच केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके चलते बीते दो दिनों से इन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। रबी की फसल की बुआई प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी के लिए क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है । क्षेत्र के बृजेश, विभेष त्रिपाठी ,विष्णुकांत ,सूर्यकांत, आदि का कहना है की अभी धान की फसल पानी की कमी के कारण ख़राब हो गई है। वही अब बिजली आपूर्ति न होने स रबी के फसल की बुआई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

एसडीओ जितेंद्र कुमार ने कहा किट्रांसफार्मर जल गया है। दो दिनों के अंदर सही करा दिया जाएगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में पांच-पांच घंटे रोस्टरिंग के हिसाब से सप्लाई की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत सब स्टेशन टडियाव में 28 नवंबर की रात अचानक ग्रामीण क्षेत्र के जले पांच केवीए के ट्रांसफार्मर को लेकर सब स्टेशन के अवर अभियंता अजय गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है। इसमें जेई ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सब स्टेशन में घुस उक्त ट्रांसफार्मर से 450 लीटर तेल निकाल लिया गया, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed