फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संशोधित: जनता का विश्वास जीतना नये कप्तान के समक्ष होगी चुनौती

संशोधित: जनता का विश्वास जीतना नये कप्तान के समक्ष होगी चुनौती

Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
संशोधित: जनता का विश्वास जीतना नये कप्तान के समक्ष होगी चुनौती

विज्ञापन
मऊ। शासन की मंशा के अनुरूप जनता का विश्वास जीतना और हाल ही में हुई घटनाओं का खुलासा करना नए कप्तान सुरेंद्र बहादुर के समक्ष प्रमुख चुनौती होगी। नए एसपी ने गुरुवार की शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया।जनपद में हो रही चोरियों और अवैध शराब पर अंकुश लगाकर अग्निपरीक्षा पास करनी होगी। घोसी कोतवाली के मुहम्मदपुर में चांदसी दवाखाना संचालक हत्या कांड और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर में किशोर की हत्या का खुलासा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, खानपुर मठिया कांड का खुलासा के साथ जन सामान्य की तहरीरों पर मुकदमों का पंजीकरण, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण, अदालतों के आदेशों का समय से अनुपालन कराना,100 डायल में व्याप्त अनियमितता आदि ऐसे मुद्दे हैं जिनका निस्तारण नए कप्तान को पारदर्शिता से क्रियान्वयन कराकर जनता का विश्वास हासिल करना होगा।

जिले में इन दिनों जनसामान्य के लिए किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज करा पाना सबसे टेढ़ी खीर है। विवश होकर लोगों को अदालत का सहारा लेना पड़ रहा है। रतनपुरा ब्लाक के नगवा गांव में विकास कार्यों में घपले के तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने जैसे कई उदाहरण हैं।शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा और मुुंशीपुरा इलाकों में सघन बस्तियों में स्थित मकानों से लाखों की चोरियां कर चोरों ने पुलिस की चौकसी को आइना दिखा दिया। मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी , हलधरपुर, रानीपुर और चिरैयाकोट थाना क्षेत्रों में चोरियों में इजाफा हुआ है। मधुबन,दोहरीघाट, कोपागंज,हलधरपुर, मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश पुलिस के लिए भारी चुनौती है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुुहम्मदपुर मोड़ पर 19 नवंबर 2018 को सरेशाम एक चांदसी दवाखाना संचालक की हत्या का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा में एक दवा व्यवसायी के मकान का दरवाजा तोड़कर आठ लाख की नगदी सहित 13 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के देवारांचल के दुस्साहसिक शराब कारोबारियों ने पुलिस चौकी प्रभारी को दौड़ा लिया था। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवा मोड़ कांड के नामजद तथा 400 अज्ञात आरोपियों को दो माह के बाद भी गिरफ्तार कर पाने में पुलिस नाकाम है।नवागत एसपी को इन समस्याओं का समाधान कर जनता का विश्वास जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed