{"_id":"5bf98e45bdec2241822ee18e","slug":"91543081541-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दिया यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दिया यातायात नियमों की जानकारी
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातायात पुलिस की तरफ से नगर स्थित कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार जायसवाल रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार जायसवाल ने बच्चों को यातायात के नियमों की बारीकी से जानकारी दी। कहा कि सड़क पर बाएं की ओर चलें। बिना 18 वर्ष पूर्ण किए वाहन कदापि न चलाएं। साथ ही साथ बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को कैसे जागरूक किया जाए, इस पर चर्चा की गई। प्रभारी यातायात श्रीप्रकाश शुक्ल, थानाध्यक्ष सराय लखंसी भगत सिंह यादव हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार पाठक, रमेश कुमार, तेज प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।