{"_id":"5bf6eb53bdec2241b770f590","slug":"91542908755-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के प्रांगण में रोवर्स रेंजर्स का निपुण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने स्काउट झंडारोहण कर शुभारंभ किया।
रोवर्स रेंजर्स के जनपदीय संयोजक डॉ. घनश्याम दुबे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए पंच दिवसीय कार्ययोजना प्रस्तुत किया। स्काउट प्रशिक्षक राजेश कुमार यादव ने सभी प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड के उद्भव विकास एवं उसके महत्व से परिचित कराया। अलग-अलग विषय के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 नवंबर तक महाविद्यालय परिसर में चलेगा। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. सर्वेश पांडेय ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन में रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी।जीवन में स्काउट के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सीपी राय ने आभार जताया। सीनियर रोवर रुद्र प्रताप सिंह, राकेश, प्रदीप, रोनू, पूजा, श्वेता आदि ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहयोग दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिवस 95 प्रशिक्षु शामिल रहे।