{"_id":"5be727afbdec22174b2c34e7","slug":"91541875631-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में लूम चलाते समय महिला मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में लूम चलाते समय महिला मरी
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव में शनिवार की सुबह लूम चलाते समय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस बात की सूचना जैसे ही मृतका के मायके वालों को चली सभी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मायके वालों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही मृतका के ससुर और पति को हिरासत में ले लिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती पारा गांव निवासी मुहम्मद नोमान अपनी पुत्री नशरत जहां की शादी वर्ष 2005 में बशारतपुर गांव निवासी एखलाख अहमद से की थी। शनिवार की सुबह नशरत लूम चला रही थी, इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। जबकि महिला के ससुर और पति का कहना था की लूम के पट्टे में फंसने हादसा हुआ। लेकिन मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता और परिवार के सदस्यों ने नशरत की हत्या किए जाने का आरोप लगाया, मायके वालों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी। मायके वालों के प्रार्थना पत्र सौंपे जाने पर पुलिस मृतका के ससुर और पति को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में बात करने पर सीओ घोसी नंदलाल ने बताया की पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।