फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कार्य बहिष्कार की सफलता की बनाई रणनीति

कार्य बहिष्कार की सफलता की बनाई रणनीति

Fri, 05 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार की सफलता की बनाई रणनीति
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पर शुक्रवार को गेट मीटिंग हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 11 और 12 अक्तूबर 2018 को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीआर मल्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन जारी रहेगा। बैठक का संचालन करते हुए बीएचडब्ल्यू संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि कर्मचारी किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। मंत्री शिव कुमार सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी नहीं दे दी जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि 11 और 12 अक्तूबर को दो घंटे कार्य बहिष्कार के बाद सिंचाई विभाग के कार्यालय पर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में सिंचाई संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव, पवन श्रीवास्तव, पीआर मल्ल, संघर्ष समिति के वाइस चेयरमैन पंकज यादव, बीके राय, पीके राय, राजेंद्र, मनोज, एसके सिंह, सुशील, नंदकिशोर, राजेश, अंजनी, रणधीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed