फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनेश्वर मिश्र का मनाया जन्मदिन

जनेश्वर मिश्र का मनाया जन्मदिन

Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र का मनाया जन्मदिन
सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकारश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र प्रखर समाजवादी नेता थे। उन्होंने समाजवाद को सशक्त बनाने के लिए बड़े आंदोलन आगे बढ़ाने में प्रबल भूूमिका का निर्वहन किया। कहा कि उनके निधन के बाद समाजवादी आंदोलन कमजोर हुआ है। कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र आजीवन गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के बारे में चिंतनशील रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम हरि चौहान ने भी जनेश्वर मिश्र के व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव रमेश दुबे ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन संघर्षों में ही व्यतीत हुआ। जनेश्वर मिश्रा ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया ,जिससे समाजवादी आंदोलन मजबूत हो। विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू ने बूथ कमेटी और संगठन पर चर्चा किया। महिला सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संध्या यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, कुद्दूस अंसारी, दिलीप पांडेय, गौरव पांडेय, राजेंद्र यादव, विनोद तिवारी, हजारी सिंह, अखंड पांडेय, अखिलेश यादव, बेचनी देवी, मन्नू यादव, कवि नगीना यादव, सुशील पांडे, अफजाल अंसारी, कौशल यादव, रामनरेश यादव बिहारी, अरविंद सिंह, संदीप शर्मा, शुभम पांडे, भगवान यादव, अमित यादव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र
छात्रों को पालीथीन उपयोग न करने का दिलाया गया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सूरजपुर। समाजवादी विचारक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती छोटे लोहिया पीजी कालेज काशीधाम परिसर में धूमधाम से मनाई गई। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए छात्र छात्राओं को पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया गया। प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकांत उपाध्याय ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि जनेश्वर मिश्र ने जीवन पर्यंत गरीबों, शोषितो, पीड़ितों के लिए संषर्ष किया। यही वजह है कि लोगों में वह छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध हैं। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्मल भारत के लिए सभी युवा वर्ग को आगे आना होगा। छोटे लोहिया बीटीसी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य शशांक शेखर नारायण सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने में वृक्षों की अहम भूमिका है। इसलिए सभी युवाओं को एक पौधा लगाने तथा उसका संरक्षण करने की शपथ लेनी होगी। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र ने महाविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. संजय यादव, गंगाधर राय, सुरेश कन्नौजिया, संजीव यादव, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, चंद्रमा, जयप्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed