{"_id":"5b59fa104f1c1bf6548b5270","slug":"91532623376-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ ने लगाया झाड़ू किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ ने लगाया झाड़ू किया जागरूक
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ गुरुवार को जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जयरागढ़ में झाड़ू लगाकर किया। डीडीओ ने सफाई कर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने कहा कि जब तक लोग स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने खुले शौच से मुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों का आह्वान किया। कहा कि खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में सभी को सचेत होना होगा। कहा कि आगामी दो अक्टूबर तक गांव को खुले में शौच से मुक्त करके ओडीएफ गांव बनाने के लिए ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी पूरे तन मन से लगे हुए हैं। कहां कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में बनने वाले शौचालय के बारे में पंचायत से जानकारी प्राप्त की सकती है। डीडीओ ने कहाकि शौचालय निर्माण के लिए जिन लाभार्थियों के बैक खाते में अभी तक पैसा नहीं आया उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द खाते में शौचालय के निर्माण के लिए धन आ जायेगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) शीत कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विवेकानन्द गुप्त, प्रधान प्रतिनिधि धर्मचन्द, सफाई कर्मचारी एवं ग्रामीण लोगों ने फावड़े और झाड़ू के साथ प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर की सफाई किया उसके पश्चात मार्गों एवं नालियों की सफाई किया।
विज्ञापन