फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसान कल्याण सम्मेलन में बताई गई सरकारी की योजनाओं को

किसान कल्याण सम्मेलन में बताई गई सरकारी की योजनाओं को

Sun, 22 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
किसान कल्याण सम्मेलन में बताई गई सरकारी की योजनाओं को
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार की शाम को रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्रांगण में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहे। इस दौरान सम्मेलन के आयोजन के उद्देश्य के साथ लोगों को सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने संबोधन में हौसला उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए और उनकी आय बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। भारत कृषि प्रधान देश है। किसानों के विकास किए बिना इस देश का विकास नहीं होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री दुर्ग विजय राय ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्य नाथ सरकार बनने के बाद सबसे पहले लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ करने का काम किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए यूरिया को नीम कोटेड कर दिया। जिससे कालाबाजारी रुक गई। अब किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ती है। इसी क्रम में किसानों के हितार्थ फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि, जैविक खेती को प्रोत्साहन, हरथ खेत को पानी सोलर पंप पर सब्सिडी दे दी जा रही है। सम्मेलन में भरत भैया, आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, राघवेंद्र शर्मा, एचएन पांडे, शैलेश राजभर, अवधेश सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, भगवान गुप्ता, पुनीत वर्मा, मुकेश सिंह, अनिल यादव, आलोक सिंह, दिनेश गुप्ता, विपिन वर्मा , सत्यप्रकाश सिंह, प्रह्लाद सिंह, अच्छे राजभर, विजय तिवारी, भगवान सिंह, आदि नेता उपस्थित होकर अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed