{"_id":"5a6f62af4f1c1b8b268b7263","slug":"91517249199-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नारायण एकेडमी ने बीडीएम मेरठ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नारायण एकेडमी ने बीडीएम मेरठ को हराया
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला क्रिकेट संघ एवं शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही राज्य स्तरीय महिला पुरुष शारदा नारायण गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को बालिका वर्ग का मैच शारदा नारायण क्रिकेट एकेडमी एवं बीडीएम क्रिकेट क्लब मेरठ के बीच हुआ। इसमें शारदा नारायण एकेडमी ने जीत दर्ज की।
बीडीएम मेरठ की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी शारदा नारायण की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सभी विकेट खोकर 64 रन बनाया। शारदा नारायण की तरफ से अंशिका चंदन ने दस रन एवं काजल मद्घेशिया ने 17 रन बनाए। मेरठ की खिलाड़ी वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी बीडीएम मेरठ की टीम 55 रन बनाकर आल आउट हो गई।
पुरुष वर्ग का मुकाबला वाराणसी एवं बीडीएम बुलंदशहर के बीच हुआ। टास जीतकर बल्लेबाजी कर रही वाराणसी की टीम ने बीस ओवर के मैच में 59 रन बनाकर आल आउट हो गई। बीडीएम बुलंदशहर की टीम ने सोलह गेंद शेष रहते ही मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट अजीत सिंह, डीसीए के सचिव साबिर खान, फरजान खान, वीरराज, मेराज अंसारी, रागिनी सोनकर, प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।