{"_id":"5a468dc14f1c1b86698c47b3","slug":"91514573249-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कुमार परमार्थ पीजी कालेज कल्याणपुर के प्रांगण में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन शुक्रवार को कालेज की तीनों इकाईयों के प्रतिभागियों ने कड़ाके की ठंड के बीच समीप स्थित हरिजन बस्ती में श्रमदान करके साफा सफाई किया। इस दौरान रास्ते के साथ गांव में फैली गंदगी को साफ कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अलका कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों ने शुक्रवार की सुबह ईश वंदना के बाद हाथ में झाड़ू लेकर पास स्थित कल्याणपुर हरिजन बस्ती के संपर्क मार्ग के किनारे की झाड़ियों को साफ करने के साथ संपर्क मार्ग पर झाड़ू लगा कर साफ सफाई किया।सभी प्रतिभागी संपर्क मार्ग की साफ सफाई के बाद हरिजन बस्ती पहुंचकर गलियों में झाड़ू लगाने के साथ लोगों को स्वच्छता से रहने का संदेश दिया।साथ ही लोगों से सरकार की शौचालय योजना का लाभ लेकर घर में शौचालय बनाने के साथ खुले में शौच न करने की अपील किया।साफ सफाई के दौरान सभी शिविरार्थी स्वच्छ भारत,स्वास्थ्य भारत का नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. जागबलि, प्रीति चौरासिया, अंजली, मंथन शर्मा, सूरज, मनीष ,संजय, प्रमिला यादव, नंदनी,स्वीटी सिंह, अर्चना मौर्य आदि का विशेष सहयोग रहा।