फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   90 percent of the patients of the district defeated Corona at home

जिले के 90 फीसदी मरीजों ने घर में कोरोना को दी शिकस्त

Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
90 percent of the patients of the district defeated Corona at home
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के मिलने का ग्राफ बढ़ा है। बीते 31 दिसंबर से तीन फरवरी तक जिले में 610 नए मरीज मिले। इसमें 65 फीसदी से ज्यादा युवा वर्ग शामिल है। सकारात्मक बात है कि बढ़े ही संक्रमण के ग्राफ तेजी से बढ़ रहे है, लेकिन पहली दो लहर जैसी गंभीर स्थिति संक्रमितों में इस बार नहीं देखी जा रही है। इसमें 503 मरीजों ने होम आईसोलेशन में ही संक्रमण को शिकस्त दे दिया। चिकित्सकों की माने तो बहुत से लोगों में तो कोई खास लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है । ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए और स्वास्थ्य महानिदेशालय से जारी दवाओं का सेवन करते हुए कोरोना को आसानी से मात दिया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान में बीते बृहस्पतिवार तक जिले में सक्रिय 104 मरीजों में से 93 का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि कोविड की जांच, उपचार और रेफर के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से संक्रमितों की निगरानी की जा रही है और जरूरी परामर्श भी दिए जा रहे हैं। बोले कि किसी होम आइसोलेटेड मरीज के लक्षण युक्त हो जाने या उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत होने पर इलाज व संदर्भन की सुविधा मिल रही है । इसके अलावा जन सामान्य को कोविड से बचाव के उपायों और प्रदेश में उपलब्ध कोविड की जांच व इलाज की उपलब्ध सेवाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है । चिकित्सीय सलाह की सुविधा पूरे समय के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

बोले कि बृहस्पतिवार तक 104 मरीज मिल चुके है, इसमें 93 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। बोले कि वर्तमान में जो मरीज मिल रहे, उनके अंदर वह गंभीरता नहीं दिख रही है जो कि पहली और दूसरी लहर के दौरान देखने को मिल रही थी। बोले कि ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति कोविड पाजिटिव है तो होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करें और घर से बाहर न निकलें । इसके अलावा यदि खुद कोविड के लक्षणों से ग्रसित हैं तो खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रखें और घर से बाहर न निकलें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लाख लोगों की हो चुकी हैं कोविड जांच
मऊ। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले में अब तक आठ लाख से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। इसमें 4 लाख 20 हजार 993 लोगों की बृहस्पतिवार तक एंटीजेन से जांच की जा चुकी है। जबकि बृहस्पतिवार तक ही 3 लाख 84 हजार 853 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल जांच को भेजा जा चुका है। इसमें 8 लाख 82 हजार 952 की रिपोर्ट मिल चुकी है, इसमें 3 लाख 76 हजार 481 की रिपोर्ट गिनेटिव जबकि 1901 की रिपोर्ट आना शेष है। बताया कि बृहस्पतिवार तक जिले में कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 8 हजार 943 था।इसमें 8 हजार 756 रिकवर हो चुके है, 83 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 104 में 93 का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed