फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   9 candidates are recorded on litigations

9 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं मुकदम

Tue, 14 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 14 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों में जहां 27 प्रत्याशी बेदाग हैं और उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, वहीं  9 ऐसे प्रत्याशी हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।मधुबन विधानसभा से नामांकन करने वाले डा. एचएन सिंह पटेल पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। देवेंद्र सिंह के विरुद्ध एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। जबकि विजय शंकर, राजू शर्मा, रामकुंवर सिंह पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। श्रीकांत, रामप्रवेश यादव, आशुतोष विश्वकर्मा, रघुबीर यादव, चंद्रिका पाल, भिरगुन यादव पर एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।  
विज्ञापन



घोसी विधानसभा से नामांकन करने वालों में भाकपा के प्रत्याशी विवेक राय पर चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। संजय, मोहन, दीनानाथ, रामसरीख, रामप्यारे, अफसा अंसारी, चकलाल के विरुद्ध एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन



सदर विधानसभा सीट से हरिनाम के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि लखन, कन्हैया, प्रमोद कुमार, हेसामुद्दीन पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा पर भी कोई मुकदमा नहीं है। जबकि जितेंद्र  राजभर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शिवसेना के प्रत्याशी कौशलेंद्र प्रताप सिंह पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं निर्दल प्रत्याशी मनोज राय के विरुद्ध 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अशोक सिंह पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इंदू , रामआशीष , परमहंस के विरुद्ध भी एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से  सूर्यभान, प्रभू , मीना के विरुद्ध एक भी मुकदमा दर्ज नहीं जब कि फौजदार के विरुद्ध एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed