{"_id":"5f3f96e28ebc3e0744094cdf","slug":"85-elders-take-better-care-win-over-corona-with-positive-mau-news-vns5424767100","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 बुजुर्गो ने बेहतर देखभाल, सकारात्मक से कोरोना पर पाई विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 बुजुर्गो ने बेहतर देखभाल, सकारात्मक से कोरोना पर पाई विजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बृहस्पतिवार को 34 नए मरीज मिलने के साथ ही एक हजार से पार कर गया। लेकिन सकारात्मक बात हैं इसमें 709 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। सबसे सकारात्मक बात हैं ठीक होने वाले मरीजों में 85 ऐसे हैं जो 60 वर्ष से अधिक आयु के थे। लेकिन कोरोना होने के बाद भी वह सकारात्मक विचार तथा संयमित दिनचर्या की बदौलत इस बीमारी को मात देकर घर लौटे।
21 अगस्त यानि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस। वरिष्ठ नागरिकों को प्रभावित करने वाले सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक मुद्दे को सबके सामने जागरूकता लाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में जब हर वर्ग इस महामारी से भयभीत हैं। इस बीच इस महामारी की चपेट में आए 85 बुजुर्गों ने अपनी सकारात्मकता तथा संयमित दिनचार्या और चिकित्सकों के बेहतर देखभाल पर कोरोना को हराकर दस दिन के भीतर ही अपने घर लौट चुके हैं। जहां वो अब दूसरों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ सकारात्मक विचार के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मरीजों के देखभाल पर विशेष ख्याल रखा जा रहा हैं। सुबह शाम उन्हें प्राणायाम, संतुलित तथा पौष्टिक आहार तथा मेडिकल टीम द्वारा बेहतर इलाज दिया जा रहा हैं।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस भाग-दौड़ की जिंदगी में सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर लोगों को अपने बड़ों को याद करने और इसके साथ ही बुजुर्ग समाज को अपने परिवार के साथ समय बिताने का एक दिन मिल जाता है। बताया कि जिले में 68,705 बुजुर्गों की संख्या है जिन्हें वृद्धजन पेंशन दी जा रही है, जिनके जीवन की आवश्यक जरूरतों के लिये सरकार द्वारा उनके खाते में अब तक 1717.625 लाख रुपये भेजा जा चुका है।