फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   8445 elderly people deprived of pension due to account not being linked

Mau News: खाता लिंक नहीं होने से 8445 बुजुर्ग पेंशन से वंचित

Sat, 28 Sep 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
8445 elderly people deprived of pension due to account not being linked
मऊ। जिले में एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से बैंक खाता लिंक न हो पाने से 8445 बुजुर्ग पेंशन से वंचित हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा पेंशन योजना के तहत जिले के 72830 हैं पेंशनरों के लिए 25 करोड़ रुपये उनके खाते में भेजे गए। पेंशन नहीं मिलने से 8445 बुजुर्ग लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। पेंशन की आस में वह बैंकों का चक्कर काटने को विवश हैं। हर बार उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है। इसमें से कई ऐसे हैं, जिनके गुजारे का माध्यम ही पेंशन है। संबंधित विभागीय अधिकारी एक दूसरे की जवाबदेही बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक जिले में 72 हजार 830 वृद्धा पेंशन धारक हैं। सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। लेकिन महीनों से पेंशनधारकों के खाते में पेंशन न पहुंचने से लाभार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 72830 लाभार्थियों के खाते में अप्रैल, मई, जून की पेंशन खाते में तीन हजार रुपये की दर से 25 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है। जुलाई, अगस्त, सितंबर की पेंशन अक्तूबर में इनके खाते में भेजी जाएगी। अप्रैल से ही एनपीसीआई कराने के लिए ब्लाकवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। 8445 खाताधारक एनपीसीआई से अपना खाता लिंक नहीं कराए हैं। इसकी वजह से अगली बार की पेंशन जाना संभव नहीं है।

कोट

सभी पेंशनधारी हर हाल में एनपीसीआई करा लें। इसके लिए ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

अनुज कुमार

जिला समाज कल्याण अधिकारी

मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed