फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   832 candidates left BEd Joint Entrance Examination

832 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
832 candidates left BEd Joint Entrance Examination
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पहली पाली में पंजीकृत 10897 के मुकाबले 10,065 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान 60 आब्जवर्जर, 30 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 15 सचल मजिस्ट्रेट तैनात रहे। उपजिलाधिकारी भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे। सुबह डीसीएसके पीजी कालेज, सर्वोदय पीजी कालेज, संत गणिनाथ राजकीय डिग्री कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय बगलीपिजडा, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुड़ी, मुस्लिम इंटर कालेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कालेज सोनाडीह, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला सहित 30 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर दो से शुरू हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर, एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। साथ ही दो परीक्षा केंद्र पर एक-एक सचल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी अपने प्रश्नपत्रों का मिलान करते देखे गए। परीक्षा के उप नोडल अधिकारी डॉ. आरएन मिश्र ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई। परीक्षा देने आई अंजली सिंह ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। शिक्षक बनकर देश की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। सुनील चौहान ने कहा कि तैयारी के अनुरूप ही प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। आकाश मौर्य का कहना था कि पेपर अच्छा हुआ है। सलेक्शन तय हैै। सौरभ यादव ने बताया कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से की थी। ऐसे में उन्हें सरकारी कालेज मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed