फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   82 thousand rupees were cheated by promising to double the money

Mau News: पैसा दोगुना करने का झांसा देकर की थी 82 हजार की ठगी

Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
82 thousand rupees were cheated by promising to double the money
मऊ। साइबर सेल ने साइबर क्राइम के शिकार एक पीड़ित के खाते में 74 हजार की राशि वापस कराई। पीड़ित को ठगों ने दोगुना राशि का लालच देकर छह माह पहले ठगी का शिकार बनाया था।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश यादव को छह माह पहले साइबर अपराधियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से पैसा दोगुना कराने का लालच देकर अलग-अलग बार में 81920 रुपये का फ्रॉड कर लिया गया था। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने रामपुर थाने में की, जहां इस मामले को साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

जहां बुधवार को इस मामले में टीम ने 74820 रुपये राजेश यादव के खाते में वापस कराया। साइबर टीम ने इस राशि को वापस कराने के साथ अपील की है कि साइबर ठगी के शिकार होने के पहले एक घंटे के अंदर ही शिकायत जरूर करें, क्योंकि उस समय ठग वह राशि को अलग अलग खातों में ट्रांसफर करने की कोशिश में लगे रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आपकी शिकायत उसकी इस सक्रियता पर रोक लगा सकती है। किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर करने से बचें। साइबर फ्राॅड होने पर साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed