फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   81761 candidates will appear in UP Board High School and Intermediate examination.

Mau News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल,इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे 81761 परीक्षार्थी

Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
81761 candidates will appear in UP Board High School and Intermediate examination.
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2024 में आयोजित होने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वर्ष 2024 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि तीन दिन पहले ही समाप्त हो गई है। इस साल पिछले साल की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। यूपी बोर्ड 2024 के हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा मेें 81761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि 2023 में 90181 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड 2024 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरने की समय सीमा 10 अक्तूबर 2023 को समाप्त हो चुकी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के लिए 43234 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 38527 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि वर्ष 2023 में हाईस्कूल में 45770 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 44411 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल में 2536 परीक्षार्थी तथा इंटर में 5884 परीक्षार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चलने के कारण नकल माफियाओं द्वारा दो जगहों से पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पर अंकुश लगा है। अधिकारियों की मानें तो परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 81761 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed