फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रभु की शरण में जाने से मिलेगी मुक्ति

प्रभु की शरण में जाने से मिलेगी मुक्ति

Fri, 12 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रभु की शरण में जाने से मिलेगी मुक्ति
सेवा सुरक्षा सहयोग समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के गोठा स्थित गोठा रामशाला मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के पांचवे दिन ग्वालियर से पधारीं मानस मर्मज्ञ साध्वी लीला भारती ने कहा कि केवट में अनुराग था तो उसे राम मिले। शबरी रास्ता निहारते निहारते राम को पा गई। प्रभु के प्रेम में इतनी शक्ति है कि आप उनके शरण में जाओगे तो निश्चित ही आपको मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियो में सबसे श्रेष्ठ योनि मनुष्य की होती है, लेकिन हम ऐसे योनि में आकर भी संमार्ग पर नहीं चल पाते। हम संस्कार भुलते जा रहे हैं। हम रामचरितमानस तो पढते हैं लेकिन उसको अपने जीवन में नहीं उतार पाते। अगर राम के चरित्र को अपने जीवन में उतार लें तो जीवन धन्य हो जाएगा। रामचरितमानस सत्ता के त्याग की कथा है। वहीं महाभारत सत्ता के संघर्ष की कथा है। मानस हमें आदर भाव प्रेम तथा जीवन जीने की कला सिखाता है। राम केवट प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जब राम ने कहा का हे केवट कुछ मांगो तो केवट ने सोना, चांदी नही मांगा बस भगवान राम के चरण धुलने की आज्ञा मांगी। भगवान राम का कोमल चरण धोकर धन्य हो गया। नीरज शास्त्री जी ने कहा कि केवट कहता है कि आप भी मजदूर हम भी मजदूर तो फिर नाव उतरायी की मजदूरी कैसी। कहाकि गंगा दर्शन से ही सभी पाप धुल जाते हैं। गंगा पापधारिणी है, जो समाज सेवक जनता के साथ छल करता है उसे जनता कभी माफ नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed