फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक सप्ताह बीतने के बाद 10 गांवों में गुल है बिजली

एक सप्ताह बीतने के बाद 10 गांवों में गुल है बिजली

Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बीतने के बाद 10 गांवों में गुल है बिजली
बड़राव ब्लाक के विद्युत उपकेंद्र टेसुपार का ट्रांसफार्मर जलने के एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे जहां बीते सात दिनों से कस्बे के 10 गांव अंधेरे में डूबे हुए है। उधर बिजली नहीं मिलने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूूर हो रहे है, तो बिजली न होने से इन गांवों के छात्र बोर्ड परीक्षा होने के बाद भी पढ़ाई ठीक से नहीं कर पा रहे है। वहीं काफी दवाब पड़ने पर बिजली विभाग द्वारा कुछ गांवों की आपूर्ति दूसरे फीडर से शुरू कर खानापूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि विद्युत उपकेंद्र टेसू में लगे पांच केवीए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर, बिरैचा, पत्जिवा ,टेसुपार, मुहम्मदपुर, बनाफा, सुल्तानपुर, अल्लुपुर, कटाई चौर आदि 30 गांवों में 20 हजारों घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। 10 फरवरी को सोमवार को सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे बिजली गुल हो गई है। उधर कई दिनों से बिजली गुल होने पर दवाब बढ़ने पर बिजली विभाग द्वारा दो दिन पूर्व तो कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति दूसरे फीडर से शुरू कर दिया, लेकिन 10 से ज्यादा गांवों में सात दिन बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बीते कई दिनों से बिजली गुल होने से नाराज ग्रामीण रामनरेश, शैलेंद्र, रामविलास,
विज्ञापन

अखिलेश कन्नौजिया, जयराम यादव, राधेश्याम, गोविंद ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े बनाठा, टेसुपार, खैरामोहम्मदपुर, बनियापार, सुुल्तानपुर, टेसुई, खत्रीपार सहित कई गांवों में सात दिनों से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जबकि मुहम्मदपुर, बंधनपुर, बेला, कसईला, छपरा, रेवली सहित गांवों में आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उधर बीते एक सप्ताह से जहां ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं रात में ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज निपटाना पड़ रहा है। उधर कुछ गांवों में आपूर्ति दूसरे फीडर से बहाल करने पर दूसरे गांवों के लोगों में काफी असंतोष है, लोगों ने चेताया कि रविवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत एक्सईएन घोसी डीडी शर्मा ने बताया कि उपकेंद्र में लगा पावर ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ गांवों में दूसरे फीडर से आपूर्ति बहाल की जा रही है, रविवार की देर शाम तक सभी गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed