फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या अपराध- शिवकुमार

लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या अपराध- शिवकुमार

Sat, 16 Feb 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या अपराध- शिवकुमार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शुक्रवार को डीसीएसके पीजी कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या को अपराध बताया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने कहा कि लिंग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। संविधान में सभी के अधिकार सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लिंग परीक्षण कराना और कन्या भ्रूण हत्या दोनों ही अपराध है। उन्होंने घरेलू हिंसा, किशोर न्याय अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, संरक्षण तथा शिक्षा के मौलिक अधिकार के साथ ही मूल अधिकार और कर्तव्यों के बारे में संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी । सलाह दी कि लोक अदालतों में छोटे-मोटे मामलों का निस्तारण करा लेना बेहतर होता है। ऐसे में मुकदमों का निस्तारण होने से समय और धन की बचत होती है। साथ ही आपसी कटुता भी समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी ने पास्को एक्ट, भरण पोषण के साथ ही महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों और डायल 1090 और डायल 100 के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ एके मिश्र, डॉ सीपी राय, डॉक्टर बाबूलाल, एसआई संतोष कुमार यादव सहित काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed