फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पैर रखने भर से ही दलदलाता है फुट ओवरब्रिज

पैर रखने भर से ही दलदलाता है फुट ओवरब्रिज

Fri, 23 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पैर रखने भर से ही दलदलाता है फुट ओवरब्रिज
पूर्वोत्तर रेलवे के ग्रेड ए-वन इंदारा जंक्शन से हर दिन हजारों यात्रियाें का आवागमन होता है। इसके बावजूद यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता। इंदारा जंक्शन पर बना फुटओवर ब्रिज की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह उस पर गड्ढे बन चुके हैं। जब यात्रियों की भीड़ पुल से गुजरती है तो पुल दलदलाने लगता हैं। इस समस्या के बारे में रेलवे के अफसर सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शी बने हुए हैं। वह इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इंदारा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब 20 साल पहले 100 मीटर लंबा फुटओवरब्रिज बनाया गया था। लेकिन 20 साल में एक बार भी मरम्मत न होने से पुल जर्जर हो चुका है। पुल पर कई जगह गड्ढे भी बन गए है। कई बार यात्री ट्रेन पकड़ने की जल्दीबाजी में ध्यान न देने पर गिर कर जोटिल होते हैं। जब भी लोगों की भीड़ पुल से गुजरती हैं तो पूरा फुटओवरब्रिज हिलने लगता है।
विज्ञापन

कोट-
इस मामले 21 नवंबर को मरम्मत के लिए पत्र अधिकारियों को भेज दिया गया है। - मुरली मनोहर सिंह, स्टेशन अधीक्षक प्रभारी
----------
इनसेट फोटो 9 से 12
यात्री बोले, क्या हादसे के बाद चेतेगा रेलवे प्रशासन
इंदारा। जर्जर फुट ओवरब्रिज को लेकर स्थानीय समाजसेवी रामप्रताप यादव ने बताया कि रेलवे द्वारा लाखों का हर माह राजस्व प्राप्त करने के बाद भी यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जाता है। वहीं राणा प्रताप यादव ने कहा कि रेलवे को इस समस्या का निस्तारण का प्रयास अतिशीघ्र करना चाहिए, जिससे कोई हादसा घटित न हो। जबकि विजयबहादुर सिंह और वकील अहमद, अफजाल अंसारी, सोनू सिंह सहित अन्य ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों इस समस्या से वाकिफ है, बावजूद इसे दुरुस्त कराने का प्रयास नहीं कर रहे है। क्या किसी हादसे के बाद ही रेलवे द्वारा पैदल पुल को दुरुस्त कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed