{"_id":"5bdb3a40bdec2269a92b67f5","slug":"81541093952-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर हुई बीटीसी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर हुई बीटीसी की परीक्षा
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बीटीसी 2015 की चतुर्थ समेस्टर परीक्षा गुरुवार को जिले के तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में संपन्न हुई। परीक्षा में 1449 प्रशिक्षुओं में से 1440 ने भाग लिया। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। इससे पूर्व डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने के लिए कोषागार के दो तालक में रखे गए प्रश्न पत्रों को सुरक्षा के बीच दस मिनट पूर्व परीक्षा केंद्रों पर भेजवाया।
बताते चलें कि बीटीसी 2015 चतुर्थ समेस्टर परीक्षा का पेपर बीते दिनों सोशल मीडिया पर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए नई तिथि तय किया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। परीक्षा केंद्र सोनीधापा इंटर कालेज, दधिबल इंटर कालेज रैनी और नेशलन इंटर कालेज इंदारा को बनाया गया। तीनों केंद्रों पर तय समय पर परीक्षार्थी पहुंचे। पहले दिन गुरुवार को दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 1440 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम थे।