फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नौनिहालों को दी जाएगी आयरन की गोली

नौनिहालों को दी जाएगी आयरन की गोली

Sat, 13 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों को दी जाएगी आयरन की गोली
मऊ। बालनिकेतन मोड़ स्थित सीएमओ कार्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की बैठक कार्यक्रम मैनेजर अरविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मैनेजर ने बताया कि 1 अक्तूबर से आयरन की कमी को देखते हुए जिले के नौ ब्लाकों में एनीमिया की कमी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जो कि 31 अक्तूबर 2018 तक चलेगा। बैठक में मौजूद जिले की 18 आरबीएसके टीम के सदस्यों को अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित विजिट कर छात्रों को एनिमिया के प्रति जागरूक करने के साथ खून की कमी से पीड़ित छात्रों को आयरन की गोली मुहैया कराने की बात कही। बैठक में डा. शैलजाकांत पांडेय, डा.दिव्या पांडेय, डा.अंजनी त्रिपाठी, डा. संजय सिंह, डा. नीतू शर्मा, डा. मधु राय आदि टीम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed