फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आंदोलन के लिए शिक्षकों ने जुटाया समर्थन

आंदोलन के लिए शिक्षकों ने जुटाया समर्थन

Tue, 28 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन के लिए शिक्षकों ने जुटाया समर्थन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा कर कर्मचारियों से संपर्क किया। ऐसा मांगों के समर्थन में 29 को डीआईओएस कार्यालय पर किए जाने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही आपनी छ: सूत्रीय मांगों को लेकर 29 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष संगठन के प्रस्तावित धरना- प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पद पर प्रोन्नति, राज्य कर्मचारियों जैसे अवकाश नगदीकरण, पुरानी पेंशन योजना बहाली, लिपिकीय संवर्ग का पुनर्गठन वेतनमान, आऊटसोर्सिंग बंद कर परिचारकों की पूर्व की भांति भर्ती बनाने तथा वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा नियमावली आदि प्रमुख मांगों के लिए संघ आंदोलन करेगा। कहा कि इन लंबित मांगों के संबंध में शासन- प्रशासन, और विभागीय अधिकारी संवेदनहीन हैं।
विज्ञापन

संघ के नेताओं ने क्षेत्र के इंटर कालेज बोझी, टेघना, थानीदास, कल्याणपुर, बनगावां आदि जगहों पर स्थित इंटर कालेज में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से संपर्क किया।इस मौके पर संजय उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, राजीव राय, मुस्ताक अहमद, जमशेद अहमद, बलवंत पाण्डेय, राजन सिंह, बृजमोहन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed