फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रदेश में बढ़ा है अपराध का ग्राफ: राज्यसभा सांसद संजय सिंह

प्रदेश में बढ़ा है अपराध का ग्राफ: राज्यसभा सांसद संजय सिंह

Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में  बढ़ा है अपराध का ग्राफ: राज्यसभा सांसद संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद तथा यूपी प्रभारी संजय सिंह पदयात्रा के साथ घोसी पहुंचे। उन्होंने पदयात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेश में जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ा है जबकि अपराध नियंत्रण का दावा किया जा रहा है। एक ओर जहां गुजरात में साड़ी का कारोबार फ़ल-फूल रहा है, वहीं दूसरी तरफ विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के बनारसी साड़ी बुनकर भुखमरी की कगार पर हैं। इसी तरह योगी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षामित्रों को नियमित करने की बात कही थी, लेकिन सरकार बनने के बाद इस मामले से किनारा कर लिया है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे जीवन आधारित मुद्दों पर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह से असफल है। जनता के हित के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। जनअधिकार यात्रा का मकसद किसानों की अधिग्रहीत भूमि का कानून के तहत मुआवजा, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का नियमितीकरण करने और अपराध नियंत्रण का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed