{"_id":"5b08456e4f1c1b946e8b4945","slug":"81527268718-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में मसीहा थे स्व.पन्नालाल जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में मसीहा थे स्व.पन्नालाल जायसवाल
Updated Fri, 25 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति के पूर्व सभापति और समाजसेवी स्व. पन्नालाल जायसवाल की द्वितीय पुण्य तिथि गुरुवार की रात नगर के स्वामी विवेकानंद मंदिर में मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सूचना आयुक्त स्वेदश ने स्व. जायसवाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व. पन्नालाल जायसवाल एक बहु प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर बेहतर कार्य किया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि अजय गुप्ता ने कहा कि स्व. पन्नालाल जायसवाल जी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे है। पूरा जीवन लोगो के भलाई में लगा दिया था। समारोह को रीता जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल आदि ने भी संबोधित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व आयोजक मंडल के राजेश जायसवाल, प्रधानाचार्य विवेकानंद यादव, कन्हैया जायसवाल द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया। इससे पहले स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व. पन्नालाल जायसवाल के पुत्र राजेश जायसवाल द्वारा अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करने के साथ आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान, कपिल जायसवाल, डॉ. रघुवीर, काशीनाथ जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, अरविंद पांडेय, शकुंतला चौहान आदि मौजूद रहेे।