फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्ण नशामुक्त बनेगा सेमउर गांव

पूर्ण नशामुक्त बनेगा सेमउर गांव

Thu, 25 Jan 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्ण नशामुक्त बनेगा सेमउर गांव
मऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर युवा भारत द्वारा सदर तहसील के समउर गांव के थारु बस्ती को पर गोंद लिया गया। युवा भारत द्वारा गांव को पूर्ण स्वच्छ ,पूर्ण नशा मुक्त, योग युक्त बनाने का संकल्प से जोड़कर स्वालंबी बनाने पर जोर दिया जाएगा। बस्तीवासियों को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने का संकल्प युवा भारत द्वारा पूरे गांव की सफाई की गई। इस मुहिम में पूरे गांव के लोगों ने भाग लिया। योग प्रचारक धर्मेंद्र योगी ने बुधवार से पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही योग जागरण यात्रा निकाल कर पूरे गांव में लोगों को स्वच्छता और योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुवे युवा भारत प्रभारी बृज मोहन ने बताया कि अगर सभी लोग स्वच्छता को अपना लेंगे, तो सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने थारू बस्तीवासियों का आह्वान किया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उन्होंने कहा कि गांव में पांच दिन तक योग शिविर चलेगा। योग शिविर में सभी प्रकार के योग , प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। जड़ी बूटी और घरेलू उपचार के बारे में बताया जाएगा। सबके सहयोग से पौधरोपण का अभियान चलाया जाएगा। गांव के नवजवानों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक प्रकार के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन , राकेश , मनोज सहित पूरे गाँव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed