{"_id":"5a3fe82d4f1c1b8e698c39ee","slug":"81514137645-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के खुखुंदवा मौजे में स्थित सार्वजनिक खलिहान के जमीन पर कुछ दवगों द्वारा पक्का निर्माण को रविवार को प्रशासनिक और राजस्व टीम ने तोड़वा दिया। राजस्व टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। कोपागंज ब्लाक के खुखुंदवा मौजे में 128 नंबर रकवा 2150 एयर सार्वजनिक खलिहान के रूप में खतौनी में दर्ज है। यह भूखंड कोपागंज चौक गनशहीदा से सहरोज जाने वाली मार्ग पर स्थित है। इस पर कस्वा के हकीमपुरा मुहल्ले के अलावा अन्य लोग उपला पाथने के अलावा अरहर धान आदि पीटने के काम करते हैं। लेकिन कुछ दवंगों द्वारा गुरुवार को खलिहान की जमीन को अपना बताते हुए उस पर अवैध पक्का निर्माण करने लगे। जैसे ही अवैध निर्माण की जानकारी कस्वे के हकीमपुरा मुहल्ले के महिलाओं को लगी तो भाजपा नेता रामकेवल साहनी के नेतृत्त्व में मुहल्लेे की महिलाएं भारी सख्या में स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए कार्य स्थल पर पहुँच गईं और हो रहे अवैध निर्माण का विरोध करने लगीं। मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्य कर रहे मजदूरों को खदेड़कर काम बन्द करा दिया। विरोध कर रही महिलाओ का कहना था कि किसी भी सूरत में खलिहान पर अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा। अतिक्रमण के मामले को जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए पैमाईश के लिए राजस्व कर्मियों को रविवार को भेजा। मौके पर पहुँचे राजस्व निरीक्षक तापस कुमार के नेतृत्व में लेखपाल सतेंद्र मिश्रा , पंकज बर्नवाल ने पैमाईश कर खलिहान की जमीन को सीमांकित कराया । खलिहान की जमीन में बने पक्के पिलर व दीवार को मौके पर तोड़वाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही अवैध अतिक्रमण कारियों को चेताया । इस दौरान रामअवध प्रजापति, भुवाल यादव ,अशोक कुमार सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन