{"_id":"5a2d79e54f1c1b001c8b801d","slug":"81512929765-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में वेतन विसंगति पर चर्चा कर बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में वेतन विसंगति पर चर्चा कर बनाई आंदोलन की रणनीति
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के जिला पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पुराना पावर हाऊस कालोनी में संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने वेतन विसंगति के मुद्दे पर चर्चा किया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनके वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया तो वो आंदोलन करेंगे।
संगठन के संरक्षक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जिन कर्मँचारियों के वेतन में विसंगति है, विभग उसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराए। साथ ही मौसम के अनुसार टीजी कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाए। संगठन के अध्यक्ष रामाशीष ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा पर मौलिक संसाधन की व्यस्था की जाए। इसके लिए अधिक्षण अभियंता को मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विभग ने विचार नहीं किया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। बैठक में अमित सहगल, हरिकेश सिंह, अमित कुमार, प्रेमलाल, रामविजय यादव, विपिन बिहारी, मनोज मौर्य, दिनेश कुमार कन्नौजिया, धर्मेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।