फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनपदस्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

जनपदस्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

Wed, 20 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जनपदस्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी
विज्ञापन

मऊ। जिले के सभी विकास खंडों में अंत्योदय मेले का सफल आयोजन होने पर अब शासन की मंशा पर गुरुवार से यह मेला जिला मुख्यालय पर बकवल स्थित पालिका कम्युनिटी सेंटर पर लगाया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर जिले के सभी विकास खंडों पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ। इसीक्रम में 21, 22 और 23 सितंबर को यह मेला जिला मुख्यालय पर क्षेत्र स्थित नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में किया जाएगा। मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार 21 सितंबर को 11 बजे करेंगे। मेले में सभी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इस मेले में नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि लोग जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। मेले में राज्य के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराया जाएगा। मेले में समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम प्रवर्तन, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग जन सहित अन्य विभागों की तरफ से स्टाल लगाया जाएगा। साथ ही विभाग के लाभार्थियों को उपकरण के साथ सर्टिफिकेट वितरित करेंगे। डीएम ने कृषि विभाग को अपने विभाग के यन्त्रों, बीजों, खाद आदि को मेले में रखने और उपस्थित होने का आदेश दिया गया। इसी तरह से मुख्य चिकित्साधिकारी सतीशचंद्र सिंह को भी डॉक्टरों की टीम के साथ उपस्थित होकर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित करने का आदेश जारी किया। आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सौंपी गई है। इस अवसर पर सभी विभाग अपने लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि मेले एवं प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed