{"_id":"5970ffc14f1c1bd1408b4587","slug":"81500577729-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत लो तुम वृक्ष की जान ,धरती होगी रेगिस्तान ... 17-07-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत लो तुम वृक्ष की जान ,धरती होगी रेगिस्तान ... 17-07-25
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित केएमके इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य शंभू राम ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। इसके बाद कालेज के छात्र छात्राओ ने रैली निकाल कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरुक किया।
रैली में शामिल छात्र छात्राए बैनर पोस्टर लिए वृक्ष देते धरती अंबर जल और जंगल, इनकी रक्षा सबका मंगल। मत लो तुम वृक्ष की जान ,धरती होगी रेगिस्तान, पानी पेड़ और शुद्ध हवा, जीवन की अनमोल दवा। घर घर मे अभियान चलाओ,गांव गांव में पौधरोपण कराओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली पिपरीडीह, पतिला, नई बस्ती सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शंभू राम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है। इससे पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद विद्यालय की छात्रा शिल्पा सिह, मंशा यादव, निधि प्रजापति, आंचल मौर्य आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पौधरोपण तथा पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।