फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   8 thousand farmers learned new technology and use of quality seeds

Mau News: 8 हजार किसानों ने सीखा नई तकनीक और गुणवत्तायुक्त बीजों का इस्तेमाल

Sat, 19 Oct 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
8 thousand farmers learned new technology and use of quality seeds
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर में शुक्रवार का किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले का थीम गुणवत्ता बीज: विकसित भारत का आधार था। मेले का उदेश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों के महत्व और कृषि उत्पादन में उनके योगदान के प्रति जागरूक करना था। मेले में उत्तर प्रदेश, बिहार तथा आस पास के अन्य राज्यों के करीब आठ हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। मेले में विभिन्न कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जिनमें ड्रोन, ट्रैक्टर और अन्य आधुनिक उपकरण विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। किसानों को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत कृषि उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया गया। मेले में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के 36 स्टाल लगे थे। इनमें किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक, बीज उत्पादन विधियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले के संयोजक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किसानों को वर्चुअली संबोधित किया। बताया कि किसान नई तकनीकों व गुणवत्तायुक्त बीजों के प्रयोग से कृषि उत्पादकता में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण और क्षेत्र विशेष की आवश्यकता के अनुसार कृषि करने पर बल दिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. उधम सिंह गौतम ने किसानों को बताया कि जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि तथा कृषि जोत में कमी जैसी चुनौतियों को देखते रखते हुए गुणवत्तायुक्त बीज के प्रयोग, कृषि के आधुनिक तकनीकों तथा कृषि अनुसंधान के माध्यम से कृषि उत्पादकता में वृद्धि प्राप्त की जा सकती है। संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भारतीय बीज विज्ञान संस्थान किसानों की कृषि से जुड़ी समस्याओं का निदान करने के लिए सदैव तत्पर है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के विभागाध्यक्ष डॉ. एएन सिंह, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के विभागाध्यक्ष, डॉ. पीके कटियार, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो मऊ के निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अशोक कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पहला स्थान
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी द्वारा भारतीय बीज अनुसंधान संस्थान कुशमौर में आयोजित मेले में स्टाल लगाया गया। इस मेले में 36 स्टाल लगाए गए थे। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी मऊ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा स्टाल पर मोटे अनाज के विभिन्न किस्में, आंवला की विभिन्न किस्म, बेल के विभिन्न किस्म, अजोला, मुर्गे की कड़कनाथ, सोनाली, आर आईआर प्रजाति, गेहूं की विभिन्न प्रजातियां आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed