फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   75 thousand youth got vaccination in 34 days in the district

जिले में 34 दिन में 75 हजार युवाओं ने कराया टीकाकरण

Sun, 04 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
75 thousand youth got vaccination in 34 days in the district
मऊ जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर चौथे चरण में 18 से 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर के बाद टीकाकरण के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। जिले में बीते एक जून से अब तक 75 हजार युवा टीका लगवा चुके हैं। जिले में अब तक 16 जनवरी 2021 से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 75 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। बीच में टीके का स्टॉक की कमी के चलते भी टीकाकरण का ग्राफ प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 16 जनवरी से टीकाकरण प्रारंभ हुआ है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर जिसमें सरकारी तथा निजी क्षेत्र के चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। इसमें आठ हजार से ज्यादा हेल्थ वर्करों का टीका लगाया गया। जबकि दूसरे चरण में 18 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। तीसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं वर्तमान में बीते एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। छह महीने में एक लाख दस हजार लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि इसमें करीब 30 हजार लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि एक बीते एक जून से 18 से 44 वर्ष आयु के बीच के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें अब तक 75 हजार 146 युवाओं को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रतिदिन 2000 हजार तक लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में बीते एक सप्ताह से टीके का कम स्टॉक होने के चलते टीकाकरण का ग्राफ में कमी देखी जा रही है। 66 केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में 12 से लेकर 16 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 2 लाख 67 हजार 732 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 95 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed