फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7420 pregnant women were examined at 15 private ultrasound centers in 48 days

Mau News: 48 दिन में 15 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर 7420 गर्भवतियों की हुई जांच

Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
7420 pregnant women were examined at 15 private ultrasound centers in 48 days
मऊ। जिले के दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते एक साल से रेडियोलाजिस्ट की कमी के बाद समस्या से निजात मिली है। विभाग ने कमी को दूर करने के लिए इन स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास 15 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से अनुबंध किया है।जिसके तहत एक माह में चार दिन इनपर निशुल्क जांच हो रही है। बीते एक साल के 48 दिन में सात हजार से ज्यादा महिला मरीजों की जांच की गई है।
विज्ञापन

अब विभाग इसका ग्राफ बढ़ाने के लिए अलावा दस पैथालॉजी से अनुबंध करने की कवायद में जुटा है। एसीएमओ डॉक्टर बीके यादव ने बताया जिले में खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रेडियोलाजिस्ट की कमी से प्रसूताओं की जांच मेंं परेशानी हो रही थी। इसके निजात के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने नौ ब्लॉक के 15 निजी अल्ट्रासाउंड केेंद्रों से अनुबंध किया गया है।बताया कि हर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी सूची भी लगाई गई है जिससे स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले गर्भवती और उसके तीमारदार काे इस योजना की पूरी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

बताया कि इस योजना के तहत हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख कोे सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विभाग के निजी अल्ट्रासाउंड के साथ संबद्ध होकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अब तक बीते एक साल के 48 दिन में 7120 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। विभाग की योजना है कि 10 और पैथालॉजी को इससे संबद्ध किया जाए। जिससे महिला मरीजों को जांच का दायरा और बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed