{"_id":"64c561322bdd4ae8c00ab074","slug":"74-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-students-account-by-forgery-mau-news-c-295-1-mau1001-639-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जालसाजी कर छात्रा के खाते से निकाले 74 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जालसाजी कर छात्रा के खाते से निकाले 74 हजार रुपये
विज्ञापन
मऊ। शहर के एक एक्सिस बैंक मैनेजर के खिलाफ शहर कोतवाली में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीन पूरा मुहल्ला निवासी एक उच्च शिक्षित छात्रा से जुड़ा हुआ है। छात्रा के बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर अपराधियों ने 27 अक्तूबर 2022 को 74 हजार रुपए की शापिंग कर ली। भुगतान शक्ति नगर दिल्ली की एचडीएफसी शाखा से किया गया है। मामले में पुलिस ने नौ महीने बाद मुकदमा दर्ज़ किया है। शहर के व्यापारी नेता और थोक दवा व्यवसायी गोपाल कृष्ण बरनवाल की पुत्री शुभ्रा पीएचडी की छात्रा है। उसका शहर के एक्सिस बैंक में खाता है। शुभ्रा का कहना है कि उसने क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक से कभी आवेदन ही नहीं किया। इसके बावजूद उसके नाम से क्रेडिट कार्ड जारी हुआ पता चला। इसके माध्यम से उसके खाते से 74 हजार रुपए 27 अक्तूबर 2022 को निकाल लिए गए। इन रुपयों का भुगतान एचडीएफसी बैंक की दिल्ली स्थित शक्ति नगर शाखा से किया गया है।
छात्रा के पिता ने जब बैंक से पता किया तो बताया गया कि शुभ्रा का क्रेडिट कार्ड बना है, जिसकी लिमिट 75 हजार रुपये है। साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन शापिंग कर ली। छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को साइबर शाखा से जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। छात्रा के पिता गोपाल कृष्ण बरनवाल का कहना है कि मुकामी पुलिस ने महीनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उन्होंने अपने क़रीबी सेवा निवृत्त डीजीपी से मदद की गुहार लगाई। तब जाकर पुलिस ने 27 जुलाई 2023 को बैंक प्रबंधक विशाल कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।