फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   73 cases on

73 अपात्रों पर केस दर्ज

Fri, 19 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 19 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
73 cases on
तथ्यों को छिपाकर फर्जी तरीके से इंदिरा आवास लेने वालों पर प्रशासन का चाबुक चला। जांच में अपात्र पाए जाने के बाद बीडीओ ने इन्हें पहली किस्त के रूप में लिए गए धन को सरकारी खाते में जमा करने की नोटिस दी थी।
विज्ञापन



 लेकिन अपात्र इस धन को जमा नहीं कर रहे थे। अंतत: प्रशासन ने सख्ती दिखाई और बीडीओ की तहरीर पर 73 अपात्रों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मधुबन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 73 लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज होने पर गांवों हड़कंप मचा है। विकास खंड के कई गांवों में दलालों के माध्यम से 15 से 20 हजार रुपया प्रति आवास की वसूली कर नियमों की अनदेखी करके आवास आवंटन कर दिया गया था।
विज्ञापन



विकास खंड फतेहपुर मंडाव में वर्ष 2014-15 में 300 से अधिक इंदिरा आवास आए थे। दर्जनों गांवों  में अपात्रों से पैसा लेकर पात्रों के स्थान पर आवास आवंटित कर दिया गया। इंदिरा आवास आवंटन में धांधली की शिकायत एक व्यक्ति शिकायत मंडलायुक्त से की। उनके निर्देश पर डीएम ने लोहिया गांव ग्रामसभा छपरा भँगी और पहाड़ीपुर की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी एमएल व्यास द्वारा की गई जांच में छपरा भंगी में दिए गए कुल 74  में से 58 लाभार्थी ऐसे पाए गए जो आवास की पात्रता नहीं रखते थे। यही हाल पहाड़ीपुर का था, जिसमें कुल 19 आवासों में 18 लोग अपात्र हैं। यह दोनों ग्रामसभा एक ही सेक्रेटरी के पास थी।


इसके बाद बीडीओ मनोज वर्मा ने भी जांच की तो छपरा भँगी में 58 में से 55 आवास अपात्र लोगों को आवंटित किया जाना पाया। इसके बाद बीडीओ ने परियोजना निदेशक को दोनों ग्राम सभाओं में कुल 73 अपात्रों  की सूची भेजी और साथ ही सभी लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए मिले 35 हजार रुपये अविलंब खाते में जमा करने का निर्देश दिया। लेकिन किसी ने रकम जमा नहीं की।


  अंतत: शुक्रवार को बीडीओ मनोज वर्मा ने छपरा भँगी के 55 तथा पहाड़ीपुर के 18 लोगों पर प्रशासन को गुमराह करने तथा फर्जी तरीके से लिए गए धन को निर्देश के बाद भी जमा नहीं करने पर स्थानीय थाने में सभी 73 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



इस बाबत बी डी ओ मनोज वर्मा ने  बताया कि बार बार नोटिस देने के बावजूद खाते में आवास का पैसा नही जमा  करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूत्रों की मानें तो सुल्तानपुर बारहगाँवा ,कटघरा शंकर लोहिया गांव कुंडा  शरीफपुर, काठतराव, दुबारी ,धर्मपुर, रामपुर सहित दर्जनों गाँवों में फर्जी  तरीके से अपात्रों को आवास दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed