फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   728 vaccinated among 1821 health workers

छूटे 1821 स्वास्थ्यकर्मियों में 728 ने लगवाया टीका

Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
728 vaccinated among 1821 health workers
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सिन लगावाती महिला स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAU
मऊ। पहले चरण के चार दौर में टीकाकरण के दौरान छूटे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सोमवार को 12 अस्पतालों में विशेष टीकाकरण का आयोजन हुआ। इस दौरान पहले चरण में छूटे 1821 छूटे स्वास्थ्यकर्मियों में 728 ने टीका लगवाया। 244 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। वहीं 20 कर्मचारी किसी कारण से दूसरी डोज नहीं लगवा सके।
विज्ञापन

पहले चरण में 16, 22, 28 तथा 29 जनवरी को हुए टीकाकरण में 1821 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका नहीं लग सका था। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा एक निजी अस्पताल फातिमा अस्पताल के अलावा बड़राव, दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, परदहा, रानीपुर, रतनपुरा सीएचसी में 19 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सीएचसी बड़राव पर 46 में से 22 ने टीकाकरण कराया। दोहरीघाट में 116 में से 78, फतेहपुर मंडाव में 31 में सात, घोसी में 129 में 43, कोपागंज सीएचसी में 179 में 85 लोगों ने टीका लगवाया। जिला महिला अस्पताल में 344 में 82, जिला अस्पताल में 214 में 16 लोगों ने टीका लगवाया। फातिमा अस्पताल में 113 में 53, सीएचसी मुहम्मदाबाद में 95 में 18 लोगों, परदहां में 157 में 81 लोगों, रानीपुर सीएचसी पर 161 में 85 को टीका लगवाया गया। रतनपुर सीएचसी में 236 में 158 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार केंद्रों पर 244 ने लगवाई दूसरी डोज
मऊ। जिले के 264 कर्मचारियों को दूसरी डोज लगनी थी। देर शाम तक 264 के सापेक्ष 244 को दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान 20 लोग दूसरी डोज नहीं लगवा सके। जिला अस्पताल में 74 में 67 लोगों, महिला अस्पताल में 55 में 49 लोगों, घोसी में 73 में 71, कोपागंज में 62 में 57 लोगों ने टीका लगवाया। इस तरह से 264 में से 244 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed