{"_id":"5c4ddeeabdec2259c53e076d","slug":"71548607210-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। हलधरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में थाना क्षेत्र के डीहतिलक ठाकुर गांव के पास से अंतरजनपदीय दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों में एक चंदौली का निवासी है जबकि दूसरा गाजीपुर का रहने वाला है। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन रिवाल्वर, तीन तमंचे कारतूस और बाइक बरामद करने का दावा किया है। ये तस्कर असलहों को बलिया में सप्लाई करने जा रहे थे। इसका खुलासा रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने किया।
एएसपी ने बताया कि हलधरपुर थानाध्यक्ष शनिवार की रात में क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि से एक बाइक से कुछ असलहा तस्कर मुख्य सड़क से गुजरने वाले हैं। ये अलसहे लेकर बलिया की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओ अपने हमराहियों के साथ डीहतिलक ठाकुुुर गांव के पास रुककर वाहन चेकिंग करने लगे। कुछ ही दर में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते हुए बाइक सवार गत तेज कर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल, तीन रिवाल्वर और तीन तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए असलहा तस्करों में योगेश कुमार पुत्र स्व. हंसराज गाजीपुर जिले के सादात कोतवाली के गौरा गांव का निवासी है जबकि शशिभूषण सिंह पुत्र घनश्याम चंदौली जिले के अली नगर के कयालगस गांव का निवासी है। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान असलहा तस्करों ने बताया कि वे इन असलहों को बेचने के लिए बलिया जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि कारतूस वे लोग असलहों को फायर करके चेक करने के लिए रखे हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके अदालत में चाला कर दिया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।