फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया सुंदरकांड

हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया सुंदरकांड

Wed, 07 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया सुंदरकांड
नगर के सहादतपुरा मुहल्ले में पुराने पावर हाउस स्थित श्री राम मंदिर में हनुमान जयंती पर श्री हनुमत कृपा समिति की तरफ से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद संगठन के संरक्षक चंद्रशेखर अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के प्रमुख स्तंभ डा. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि हनुमान जयंती को भावपूर्ण तरीके से मनाने पर मनुष्य के जीवन में सुख शांति समृद्धि के साथ धन और धन्य में अपार वृद्धि होती है। इस दौरान मनुष्य को परम आनंद की प्राप्ति होती है। बताते चलें कि श्री हनुमानजी महराज का जन्मोत्सव पूरे नगर के हनुमानगढ़ी बाल निकेतन मंदिर के साथ शांति कुंज घाट, संगत घाट, काली चौरा, मुंशीपुरा, मछली मंडी और पावनधाम मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ हनुमान चालीसा और आरती भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से राम लोहिया, रामप्यारे गुप्ता, कमलेश महाराज, अनिल यादव, सत्यजीत राय, आनंद गुप्त, संजय, जवाहरलाल, विनोद गुप्ता, मनीष कुमार, अनिल शर्मा, जितेंद्र नारायन सिंह, श्याम मधेशिया, रवि प्रकाश बरनवाल, ओमप्रकाश, रविंद्र चौहान, अजय कुमार, संतोष मधेशिया, राम गोपाल अग्रवाल, राजेश कुमार, अर्जुन राजभर, मनोज तिवारी, स्वामीनाथ गुप्ता, हरेंद्र कुमार, मनोज चौबे, विसुन बरनवाल, अरुण वर्मा, तरुण कुमार, विक्की सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूरजपुर संवाददाता के अनुसार, हनुमान जयंती पर मंगलवार को दोहरीघाट विकास खंड के चकउथ गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने छोटी दीपावली मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व पंकज त्रिपाठी और अजय राय ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान चाइनीज लाइटों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी सुरेंद्र चौबे, हीरालाल गुप्ता, रामजन्म विश्वकर्मा, संजय शर्मा, उपेंद्र पांडेय, राहुल शर्मा, प्रवीण कुमार राय अरविंद शर्मा, रामजन्म विश्वकर्मा सहित ग्राम वासी एवं कार्यकर्ताओं ने छोटी दीपावली हनुमान मंदिर में मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed