फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गर्मी से राहत पर उमस बरकरार

गर्मी से राहत पर उमस बरकरार

Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पर उमस बरकरार
गर्मी से राहत पकई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद रविवार को जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन कुछ देर के बाद ही धूप निकली तो उमस से से लोग परेशान हो गए। वहीं बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों के गड्ढ़े में तब्दील सड़कों पर जलजमाव होने से आना जाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार से झमाझम बारिश होने के बाद किसान रोपाई कार्य में जुट गए थे। लेकिन एक बार फिर गर्मी व उमस के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आकाश में बादल छाए तो दिख रहे थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। किसानों की अगेती धान की नर्सरी तैयार तो है, लेकिन न तो नहर में भरपूर पानी आ रहा है और न ही मौसम अनुकूल। रविवार को एक बार फिर अपराह्न हल्की बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, लेकिन कुछ देर के बाद उमस शुरू होने के चलते लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

उधर बारिश के बाद नगर के निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला, सहित कई मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से काफी देर तक जलजमाव लगा रहा। इससे लोगों पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। गड्ढे में तब्दील गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग बढुआगोदाम पुलिस चौकी के पास सहित विभिन्न संपर्क मार्गो पर आना जाना मुश्किलहो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed