{"_id":"5b182fa84f1c1bf96e8b6c17","slug":"71528311720-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के नंदसौर के शहीद किसानों की स्मृति में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही छह सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मध्यप्रदेश के नंदसौर में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर शिवराज सरकार ने गोली चलवाई थी। यह भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति को दर्शाता है। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। दूसरी तरफ यह सरकार विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी आदि को लाखों करोड़ रुपया हड़पने की बेदाग छूट दे दिया है। किसानों को उपज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छह किसानों के हत्या के बावत पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर केस दर्ज किया जाए और फर्जी केस वापस लिए जाए। संसद का विशेष सत्र बुलाकर किसानों द्वारा तैयार 21 पार्टियों द्वारा समर्थित संपूर्ण कर्जा मुक्ति और डेढ़ गुना मूल्य गारंटी बिल पारित किया जाए। डीजल पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि वापस किया जाए। इस दौरान विरेद्र कुमार, पदमनाथ सिंह, उदयनारायण राय, अर्चना उपाध्याय, शेख हिसामुद्दीन, रामकुमार भारती आदि शामिल रहे।