{"_id":"5b09a6d34f1c1b996e8b4d1c","slug":"71527359187-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 46 डिग्री पहुंचने पर गर्मी में झुलसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 46 डिग्री पहुंचने पर गर्मी में झुलसे लोग
Updated Sat, 26 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मौसम के परिवर्तन के बाद सूर्यदेव ने शुक्रवार को एक बार फिर अपना उग्र रूप दिखाया। जिससे सुबह की सूर्य किरणों के साथ ही तापमान में काफी बदलाव आया और दोपहर तक तापमान का पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। इस कारण धूप की तपिश के साथ चलने वाली गर्म हवा ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए। गर्मी बढ़ने के कारण बाजार और सड़कें सुनसान रहीं। गर्मी की मार से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। गर्मी के तेवर अचानक तीखे होने से आमजन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। शनिवार को तापमान 44 से बढ़कर 46 डिग्री पहुंच गया। तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकला मुश्किल कर दिया। आसमान से बरस रही आग से दिनभर लोग झुलसते रहे। इससे पहले शुक्रवार की रात में चली गर्म हवाओं के बाद सुबह शनिवार की भीषण गर्मी के साथ सूर्योदय हुआ। प्रात: आठ बजे से ही लोग अकुलाने लगे। दस बजे तक तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। धूप इस कदर तेज थी कि एक मिनट भी बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था। लोग मुंह पर कपड़ा और हेलमेट के बगैर दोपहिया वाहन तक नहीं चला पा रहे थे। राहगीरों की तो हालत ही खराब थी। यही वजह रही कि दोपहर में नगर के मुख्य बाजार रोडवेज, भीटी, सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा बाजार में भी सन्नाटा रहा। हाल यह रहा कि देर शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं। पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और वृद्धों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन