फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर बढुआ गोदाम बाजार

मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर बढुआ गोदाम बाजार

Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर बढुआ गोदाम बाजार
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां बिजली, पेयजल सहित विभिन्न समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जबकि ब्लाक का मुख्य बाजार होने के साथ यहां दो सैकड़ा से ज्यादा दुकानदार है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में ब्लाक के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों बाजार करने के आते है। बाजार में मुलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार स्थानीय दुकानदारों द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों को पत्र लिख चुके है, बावजूद बाजार में सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

परदहा ब्लाक के बढुआ गोदाम बाजार में बुनियादी सुविधाओ का अभाव हैं । बाजार में बिजली, पानी, सड़क और पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण तक नहीं कराया गया है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बताते चले कि परदहा ब्लाक के बढुआ गोदाम क्षेत्र की चार हजार की आबादी है जबकि बाजार में 200 दुकानदार हैं। कपडा व्यवसायी उदयभान यादव ने बताया कि ब्लाक का मुख्य बाजार होने के चलते ब्लाक केे 56 गांवों सें सैकड़ों ग्रामीण रोजाना बाजार करने के लिए आते है। लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओ का टोटा है। यहां पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नही हैं। खासकर महिलाएं परेशानियों से दो चार अधिक होती हैं। स्टेशनरी व्यवसायी रामविलास मौर्य ने बताया कि मुख्य बाजार होने के बावजूद राष्ट्रीयकृत बैंक और एटीएम सेंटर नही होने से परेशानी है।
विज्ञापन

समाजसेवी डा. सुर्यभान यादव ने बताया कि सड़क के किनारे बाजार होने के कारण यहा पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती हैं साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के श्रीराम यादव ने बताया कि नाली नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही। मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया हैं । लेकिन सुविधाओं का अभाव जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed