{"_id":"5a8da6284f1c1b514a8ba8ab","slug":"71519232552-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों की मनमानी से कस्बे में लगा रहता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों की मनमानी से कस्बे में लगा रहता है जाम
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। नगर पंचायत में आटो चालकों की मनमानी से कसबे में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। टेंपो चालक सुबह से रोडवेज के दोनों गेट के सामने, भारतीय स्टेट बैंक ,थाना गेट, पुलिस बूथ के सामने, आजमगढ़ मोड़ के पास, सब्जी मंडी के पास मोड़ पर अपने वाहन को लबे सड़क पर खड़ी कर सवारियां भरते हैैं। जिससे आवागमन में अन्य वाहनों व लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं आए दिन इस जाम के झाम में अधिकारियों की भी गाड़ियां फंस जाती है, लेकिन यातायात सुचारु रुप से संचालित करने की जिम्मेदारी लेने वाला पुलिस विभाग पूरी तरह से मूकदर्शक बना रहता है। थाने के अगल-बगल टेंपो चालकों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन भी आंख बंद किए रहता है अमूमन जाम की स्थिति प्रतिदिन बनी रहती है।
स्थानीय नगर पंचायत के दुकानदार वीरेंद्र ,गुलाब, नरेश, महेश, राजू आदि लोगों ने बताया कि दुकानदारों के सामने टेम्पो चालक अपना वाहन खड़ी करके सवारियां भरते हैं जिसके कारण आने जाने वाले ग्राहकों को दुकान पर आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मना करने के बावजूद टेंपो चालक मारपीट पर आमादा हो जाते हैं ।वहीं दुकानदारों ने टेंपो चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मांग की है ।